*टक्कर इतनी तेज थी कि युवक वही गिर पडा*
*घटना करने के बाद मारुति वैन चालक मौके से फरार*

*कोंच(जालौन)* कोंच के ग्राम भेड़ निवासी जसवंत सिंह कुशवाहा का पन्द्रह वर्षीय लड़का सत्येंद्र कुमार कुशवाहा अपने खेत से लगभग शाम के करीबन पांच अपने खेत से काम करने के बाद अपने घर को जा रहा था तभी वह सड़क पर आ रहा था की उसे एक तेज रप्तार से जालौन की तरफ से आरही मारुति वैन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सत्येंद्र कुमार वही पर गिर पड़ा और गम्भीर रूप से घायल हो गया इस घटना पर कई राहगीर आ गये और वैन का नंबर यूपी92 पी 9799 बताया गया बही वाहन चालाक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया घायल लड़के को गम्भीर अवस्था मे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है घायल युबक के सिर में काफी चोट है और उसके सिर में फेक्चर है और सिर में बाईस टांके लगे हुये है घायल युवक के परिजनों ने इस घटना को लेकर मंडी चौकी में तहरीर देदी है जिस पर चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि वैन ड्राइवर को जल्द पकड़ा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी
*रिपोर्ट पवन कुमार राठौर*
*जिला सवांददाता जालौन*
Star Public News Online Latest News