निचलौल(महराजगंज़)लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर निचलौल नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठ घाटों को आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगी झालरों और टेंट से भव्य रूप दिया गया है। निचलौल नगर पंचायत में छठ घाट की आकर्षक सजावट लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सजावट को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। वहीं,बाली, पिपराकाजी, खम्हौरा सहित अन्य ग्राम सभाओं में भी छठ घाटों को लाइट और टेंट से सजाया गया है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं को गहरे पानी में जाने से बचाने के लिए पानी के अंदर खंभों के सहारे रस्सियां बांधी गई हैं, ताकि व्रती महिलाएं सुरक्षित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।नगर पंचायत निचलौल के पोखरे के आसपास प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर भी पुलिस और प्रशासनिक टीमों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News