आशा कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार समाप्त

सिंदुरिया(महराजगंज)आशा कार्यकत्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी महराजगंज ने अपना अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन मंगलवार, को समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मिले आश्वासन के आधार पर संगठन ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया है।इसकी जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महराजगंज जमीरून निशा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक को पत्र देकर दी। पत्र के मुताबिक आशा कार्यकत्री एवं आशा संगिनी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव और प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में 8 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।इसी क्रम में 2 नवंबर को जिला कमेटी महराजगंज की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।सूबे मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन देते हुए पदाधिकारियों से कुछ समय इंतजार करने को कहा और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की बात कही। इसके बाद संगठन ने 3 नवंबर को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा कर दी।जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि संगठन को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा है। हालांकि, यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर मांगपत्र पूरा नहीं किया गया तो आशा कार्यकत्रियां दोबारा आंदोलन शुरू करने और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगी।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

मनरेगा भुगतान और 16वें वित्त की किस्त में देरी पर प्रधानों में नाराजगी

दीपावली के पहले समस्याएं नहीं सुलझीं तो वीबी-जी रामजी योजना के कार्यों के बहिष्कार की …