मनरेगा भुगतान और 16वें वित्त की किस्त में देरी पर प्रधानों में नाराजगी

दीपावली के पहले समस्याएं नहीं सुलझीं तो वीबी-जी रामजी योजना के कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी

सिंदुरिया (महराजगंज)  विकास खंड मिठौरा के ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ के आह्वान पर ग्राम प्रधानों और प्रशासकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मनरेगा के पुराने सामग्री भुगतान, 16वें वित्त आयोग की किस्त में देरी, पंचायत चुनाव समेत ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ मिठौरा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल ने की, जबकि संचालन ब्लॉक महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य ने किया। बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने लंबित भुगतान तथा वित्तीय संसाधनों की कमी से पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने मनरेगा के पुराने सामग्री भुगतान को जल्द जारी करने और 16वें वित्त आयोग की किस्त में हो रही देरी के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी ठोस पहल करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि दीपावली के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्राम पंचायतों में वीबी-जी रामजी योजना के तहत कराए जाने वाले कच्चे और पक्के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। उपस्थित ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने इस चेतावनी का समर्थन करते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।बैठक में सच्चिदानंद मौर्य, अनिल कुमार मद्धेशिया, मनीष पासवान, सत्येंद्र गौतम, अवनीश पटेल, संतोष पटेल, भीम गुप्ता, संदेश पटेल, मुन्नी पटेल, गिरजेश पाठक, दिनेश चंद मिश्रा, नागेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार, नागेंद्र कुमार, जवाहिर गुप्ता, श्यामानंद, राजदेव प्रजापति, कृष्ण मुरारी और चंद्रमणि सहित कई ग्राम प्रधान / प्रशासक मौजूद रहे।

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

विशेष रोजगार सृजन दिवस पर वीबी-जी राम जी के तहत सैकड़ों मजदूरों को मिला रोजगार

महराजगंज़।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार सृजन दिवस …