Breaking News

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

सिंदुरिया(महराजगंज)विकासखंड मिठौरा के ग्राम पंचायत पिपरा कल्याण में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान की महानता का सामूहिक वाचन किया गया तथा संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पिपरा कल्याण के डॉ भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित बौद्ध विहार पर किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को समझाना रहा।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रशासक संतोष पटेल, ग्राम पंचायत सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार, शर्मा नंद, बाबूलाल, राजेश राव, रामबेलास, दिलीप गुप्ता, खदेरू पटेल, बैजनाथ गुप्ता, महेंद्र, सुग्रीव, ओम प्रकाश, अनिल अग्रहरि और संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्च उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान हमें समान अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करते हुए उसके आदर्शों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा, समानता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।

सिंदुरिया सवांददाता – रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

छठ महापर्व को लेकर निचलौल में भव्य सजावट, आकर्षण का केंद्र बने घाट; सुरक्षा में मुस्तैद प्रशासन

निचलौल(महराजगंज़)लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर निचलौल नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में …