पिपराकल्याण व सोनवल सिवान में मिला एक अज्ञात किशोरी का शव

(हत्या कर फेंकी गयी किशोरी के शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस)

सिन्दुरिया (महराजगंज):-सिंदुरिया थानाक्षेत्र के पिपरा कल्याण व सोनवल के सिवान में रविवार की सुबह में एक खेत में एक अज्ञात किशोरी का शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया।वहीँ ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिन्दुरिया पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।वहीँ किशोरी का रंग गोरा था,काले और सफेद रंग की पट्टीदार समीज और सफेद रंग का सलवार और सफेद रंग का दुपट्टा पहने हुये थी। गले पर काले रंग का चोट का निशान था। शव से कुछ दूरी पर चप्पल और बाल में बांधने वाला काले रंग का चाप गिरा मिला।वहीँ ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।घटना को गंभीरता से लेते हुए सिन्दुरिया थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, सीओ सदर अजय सिंह चौहान को दिए।सूचना पर पहुचे पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ व व सीओ अजय सिंह चौहान ने घटना स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया।वहीँ थानाध्यक्ष सिंदुरिया राम कृष्ण यादव हमराही सिपाहियों के साथ शव की शिनाख्त में जुट गये। फोरेंसिक लैब की टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक किशोरी के शिनाख्त नही हो पायी थी।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव का कहना है किशोरी की शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

उप संपादक-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

सचिव ने सिंदुरिया स्टेडियम में किया पौधरोपण

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्टेडियम में पौधरोपण …