नेफेड धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नहीं, कांटा तक नहीं लगा; किसान परेशान

निचलौल(महराजगंज़)। नवीन मंडी परिसर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र, नेफेड निचलौल मंडी द्वितीय पर अब तक धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र पर तौल के लिए कांटा भी नहीं लगाया गया है, जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं।किसानों का आरोप है कि नंबर लगवाने के बावजूद उन्हें केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं मंडी परिसर के अन्य क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन नेफेड केंद्र पर देरी से किसानों में नाराजगी है।केंद्र प्रभारी संजय पटेल ने बताया कि कुछ कागजी औपचारिकताओं के कारण खरीद शुरू होने में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल से धान खरीद शुरू कर दी जाएगी।

जिला प्रभारी – विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

रामसमुख दास इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

निचलौल(महराजगंज़)रामसमुख दास इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न …