सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंदुरिया(महराजगंज़)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द में बीते छ नवंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।शुक्रवार रात करीब 11:04 बजे सिंदुरिया पुलिस ने रामअशीष साहनी पुत्र रामानंद और दिनेश पुत्र विंध्याचल, निवासी विश्वनाथपुर पड़वनिया, थाना सिंदुरिया को कुइयां-कंचनपुर मार्ग पर बसंतपुर पुलिया से पहले नहर किनारे बगीचे के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने 6 नवंबर की रात करीब 12 से 3 बजे के बीच बसंतपुर खुर्द में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,820 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी रामअशीष साहनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी दिनेश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने दी।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

 

Check Also

आशा कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार समाप्त

सिंदुरिया(महराजगंज)आशा कार्यकत्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी महराजगंज ने अपना अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और …