रामसमुख दास इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

निचलौल(महराजगंज़)रामसमुख दास इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ जारी रहा। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आगामी छठ महापर्व को लेकर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने छठी मैया की महिमा और लोक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए सभी को पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेत्री नवनीता पटेल ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहा, जिसमें बोरा दौड़ सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रामनरेश दुबे, शिक्षक सेवा संस्थान के प्रबंधक पशुपतिनाथ दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला प्रभारी – विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे राम अधारे, बेनीगंज चौराहे के पास हुआ …