मिठौरा में 81.77 प्रतिशत शिक्षकों ने किया मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव

बूथ संख्या 62 पर 192 मतदाताओं में से 157 ने डाले वोट, मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम भेजा गया

सिन्दुरिया (महराजगंज) गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मिठौरा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र बूथ संख्या 62 पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 192 शिक्षक मतदाताओं में से 157 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 81.77 रहा।मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चला। कुल मतदान करने वालों में 136 पुरुष शिक्षक और 21 महिला शिक्षिकाएं शामिल रहीं। मतदान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सेक्टर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान शिक्षक मतदाताओं में उत्साह रहा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी एवं मिठौरा के एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, पीठासीन अधिकारी शिव कुमार सहित अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी तथा निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह और राजीव यादव सहित अन्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया।

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने गायक आकाश कश्यप की भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ का किया लोकार्पण

सिंदुरिया(महराजगंज)गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने ‘गायक आकाश कश्यप की भक्ति गीत ‘तेरी …