सिंदुरिया (महराजगंज)विवेचना में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना सिंदुरिया में तैनात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 137(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद विवेचक आवश्यक साक्ष्य संकलन पूरा नहीं कर सके।और साथ ही मामले का निस्तारण भी लंबित रखा गया। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम की जांच रिपोर्ट में विवेचक की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही और शिथिलता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यों और विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News