निचलौल(महराजगंज)नवरात्रि के दौरान निचलौल नगर में श्रद्धालुओं और राहगीरों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। नगर की मुख्य सड़क पर दिनभर ट्रेलर खड़ा किए जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना निचलौल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही सड़क पर ट्रेलर खड़ा किया जा रहा है, लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। सुबह से शाम तक सड़क पर ट्रेलर खड़ा रहने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। नवरात्रि के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच सड़क पर भारी वाहनों की मौजूदगी जाम की समस्या को और बढ़ा रही है ,नगर के मुख्य बाजार में दिन के उजाले में लोडिंग वाहनों के संचालन और सड़क पर ट्रेलर खड़ा किए जाने को लेकर यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य सड़क पर इस तरह भारी वाहन खड़े होते रहे, तो जाम की समस्या से निजात पाना मुश्किल होगा। खासकर त्योहार के दौरान बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाना निचलौल से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर ट्रेलर खड़ा होने से पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर की मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग और दिन के समय लोडिंग वाहनों के संचालन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News