निचलौल(महराजगंज)निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली कला में 52 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक हनुमान महोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, आकर्षक झांकियां, विशाल दंगल, प्रतिभा सम्मान समारोह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं और दर्शकों की उमड़ी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम संयोजक रितेश पांडेय ने बताया कि हनुमान
महोत्सव की परंपरा पिछले 52 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ ही सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। महोत्सव के प्रथम दिन हनुमान जी के पूजन-अर्चन और सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भजन गायिका पूनम तिवारी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दीपक की ओर से प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पंकज तिवारी, आलोक शर्मा, अरुण पांडेय (चेयरमैन, गन्ना समिति), राव साहब बड़हरा, महंत संकर्षण दास जी और सपा नेता रामनिवास यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News