लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

लेखपालों ने सभी कामो का किया बहिष्कार

लेखपालों के कार्य न करने पर परेशान रहे लोग

कोंच(जालौन) अपनी आठ जरूरी मांगो को लेकर लेखपाल संघ मंगलवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया और गुस्से में आकर सरकार को कोसते हुये समस्त जरूरी कामो का बहिष्कार किया लेखपालों के इस आंदोलन से कई लोगो के खास काम नही हो सके जिससे लोगो मे भी गुस्सा देखा गया है मंगलवार अपने प्रांतीय नेतृव के आवाहन पर दस दिसम्बंर को लेखपाल संघ गुस्से में दिखा और सुबह दस बजे अपने संघ के बैनर तले अपना धरना प्रदर्शन किया संघ से जुड़े अध्य्क्ष नरेंद्र सिंह मंत्री सुरेंद्र सिंह निरजंन ने कहा कि संघ के आठ सूत्रीय मांगो पर सरकार का निर्णय नही हुआ है एपीसी विसंगति वेतन उच्चीकरण पेंशन भत्ता पदोन्नति आदि जरूरी मांगो पर शासन से सह मति के बाबजूद शासन आदेश निर्गत न होने के कारण संघ बराबर आन्दोलनरत है जब कि प्रदेश में वर्षो से रिक्त चल रहे 7694 लेख पाल के पदों का कार्य अतिरिक्त क्षेत्रो के रूप में कराया जा रहा है जिससे रिक्त पदों के वेतन के रूप में सरकार को लगभग 240 करोड़ रुपये वार्षिक की शासकीय बचत हो रही है फिर भी शासन के वित्त विभाग द्वारा लेखपाल संवर्ग की वेतन भत्ते विसंगतियां आदि की मांगों को बार बार लटकाया जा रहा है जिससे क्षुब्ध होकर लेखपालों ने 5 नवम्बर से सभी 8हजार अति रिक्त लेखपाल क्षेत्रो का काम बंद कर दिया गया है जिससे 25 हजार राजस्व ग्रामो में आय जाति निवास प्रमाण पत्र आदि के कामकाज प्रभावित हुये है उन्होंने बताया है कि यह संघ का धरना प्रदर्शन 12 दिसम्बंर तक चलता रहेगा और 13 दिसम्बंर से 26 दिसम्बंर तक जिला मुख्यालय पर दस बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा इस धरना प्रदर्शन में प्रेमनरायन मिश्रा अनिल कुमार निरजंन अशोक कुमार राजपूत अखिलेश कुशवाहा अशोक प्रेक्षा रामकिशोर ब्रजराज सिंह पीयूष वर्मा राम धीरज रामकुमार गुप्ता नरेंद्र झा नरेंद्र बाबू गुप्ता सुरेश विजय सिंह अखिलेश खरे सुयश पाठक प्रमोद पाठक अरविंद निरजंन मुंन्ना लाल रामकुमार निरजंन बॉल कृष्ण महेंद्र निरजंन पीयूष वर्मा दिनेश मिश्रा रमेश निरजंन महेश निरजंन बलबान सिंह दिलीप पाल शंकर लाल राजेन्द्र वर्मा अंकिता श्रीवास्तब संजना कुमारी हेमलता  हरगोविंद्र प्रेमकिशोर वशिष्ठ त्रिपाठी सन्तराम पाल यज्ञबल्लभ गुलाब सिंह श्यामसुंदर ब्रह्मोहन आकाश तोषवामी विजय सिंह कमलकांत शिवहरे लाखन सिंह रामकुमार वीर सिंह अशोक कुमार सहित कई लेखपाल मोजूद रहे

 

Check Also

एस डी एम की अध्यक्षता मे हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

🔊 Listen to this कोंच(जालौन)तहसील सभागार कोंच में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया …