जिगनहवा में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग

महराजगंज । नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा में कराए जा रहे आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर अनमोल मिश्रा ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने की आशंका जताते हुए स्थलीय एवं तकनीकी जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान नीचे मिट्टी डालकर उसके ऊपर गिट्टी बिछाने का कार्य कराया गया है। शिकायतकर्ता ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, बेस की मोटाई, आरसीसी की गुणवत्ता, कार्य की मात्रा तथा स्वीकृत आगणन/डीपीआर के अनुरूप कार्य होने की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा शिकायतकर्ता का कहना है कि नाली का निर्माण उनके चाचा के घर तक ही कराया जा रहा है, जबकि उसके आगे उनका घर/जमीन स्थित है। ऐसे में नाली आगे तक नहीं बनने पर घर से निकलने वाले पानी की निकासी प्रभावित होने तथा भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने आवश्यकतानुसार नाली को उनके घर तक बढ़ाकर पूर्ण कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने जांच में अनियमितता या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष सत्यापन कराने की मांग की है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

कोर्ट के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित फर्जी प्रविष्टि का मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this महराजगंज।न्यायालय के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित रूप से …