श्मशान घाट की जमीन पर विवाह भवन बनाने की तैयारी, ग्रामीणों में आक्रोश

क्रासर : डीएम से निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग, कई पीढ़ियों से इसी स्थान पर होता रहा है अंतिम संस्कार

सिंदुरिया(महराजगंज)सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भिसवा में श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी गोदाम के बगल स्थित उक्त भूमि पर कई पीढ़ियों से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। पूर्व में ग्राम प्रधानों की ओर से श्मशान घाट के नाम पर यहां वृक्षारोपण भी कराया गया था, जिसके पेड़ आज भी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में श्मशान घाट का साइन बोर्ड तथा मनरेगा कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक की ओर से श्मशान घाट पर बनी वेदियों को जेसीबी मशीन से बराबर करा दिया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग श्मशान घाट के रूप में ही होता रहा है, इसलिए इसे श्मशान घाट के नाम से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन का निर्माण तत्काल रोकवाने तथा भूमि की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर मुन्ना भास्कर, पूर्व प्रधान नूरआलम, पदमाकर, रामरतन, राममिलन, मीना, मणिमय, अरविंद, अक्षय, मंजेश, बिंद्रावती, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

10 बजे के बाद भी नहीं खुला टी बि दवा वितरण केंद्र, धूप में इंतजार करते रहे मरीज

🔊 Listen to this महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में टी बि का दवा लेने …