सिंदुरिया(महराजगंज)गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने ‘गायक आकाश कश्यप की भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ गीत का लोकार्पण अपने कर कमलों द्वारा किया। इस अवसर पर उन्होंने गीत की सराहना करते हुए गायक आकाश कश्यप को शुभकामनाएं दीं। बतादे की महराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी गायक आकाश कश्यप ने भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर एक और कदम बढ़ाया है। गुरु गोरखनाथ को समर्पित इस गीत में बाबा गोरखनाथ की महिमा, कृपा और भक्तिभाव को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया है। गीत के
बोल में “गोरखनाथ की माया सबसे न्यारी, गुरु गोरखनाथ की कृपा, जग में तेरा जय जयकार, बाबा रहना मेरे साथ” जैसे भक्तिमय भावों को स्थान दिया गया है।गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ को आकाश कश्यप ने अपनी आवाज दी है। गीत के लिरिक्स सागर कश्यप, प्रोड्यूसर विनोद कश्यप, म्यूजिक अंकित श्रीवास्तव, रिकॉर्डिंग जी वेव स्टूडियो, डीओपी राहुल शर्मा, डायरेक्टर रजत सिंह राजपूत, मेकअप आर्टिस्ट मुस्कान तथा वीडियो सिनेमावाला फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। गायक आकाश कश्यप ने कहा कि गुरु गोरखनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यह गीत बाबा के चरणों में उनकी भक्ति को समर्पित है। गुरु गोरखनाथ बाबा की महिमा और भक्ति आदि महत्ता को गाने में वर्णन किया गया है।गीत के लोकार्पण के बाद इसे लेकर श्रद्धालुओं और भक्ति संगीत प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ भक्ति गीत यूट्यूब चैनल आकाश कश्यप स्वतंत्र पर रिलीज कर दी गई है । वही भक्तों ने गुरु गोरखनाथ पर समर्पित भक्ति गीत तेरी जय हो गोरखनाथ गीत की प्रशंसा कर गायक आकाश कश्यप को बधाई दी है ।
सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News