निचलौल(महराजगंज) महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना निचलौल में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहिया, निचलौल की बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा मुक्ति तिवारी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए थानाध्यक्ष (SHO) नियुक्त किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ (PPS) और क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह (PPS) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। छात्रा मुक्ति तिवारी, पुत्री श्री चन्द्रप्रकाश राम तिवारी, ने एक दिन की थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद
थाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यशैली, प्रशासनिक व्यवस्था तथा थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News