बाजार से 200 मीटर दूर खड़े हों ई-रिक्शा, व्यापारियों ने उठाई मांग

सिंदुरिया (महराजगंज) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं नवागत थानाध्यक्ष सिंदुरिया अनूप कुमार तिवारी की संयुक्त बैठक में व्यापारियों ने बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने चौराहे से करीब 200 मीटर दूर ई-रिक्शा खड़ा कराने और बाजार से 500 मीटर दूरी पर सभी मार्गों पर वाहन चेकिंग कराने का सुझाव दिया।बैठक में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने व्यापारियों से दुकानों के सामने रात में बल्ब जलाकर रखने की अपील की। साथ ही जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनमें एक कैमरा बाहर की तरफ लगाने को कहा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण गुप्ता, शहाबुद्दीन अंसारी, कपिल वर्मा, दीपक कसौधन, राजेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अंगद शर्मा, राम प्रताप गुप्ता, शैलेश मोदनवाल, तरुण गुप्ता, घनश्याम शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

सिंदुरिया सवांददाता – रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

बहू-बेटी प्रशिक्षण में महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल ब्लॉक सभागार में बहू-बेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …