मिट्टी कार्य के नाम पर घास छिलाई कर खानापूर्ति, फर्जी हाजिरी

महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया में जीरामजी के तहत कराए जा रहे कार्य को लेकर अनियमितता सामने आया, ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में खड़ंजे की पटरी पर मिट्टी कार्य के नाम पर काम कागजों में दर्शाया गया है, जबकि मौके पर मिट्टी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।बताया जा रहा है कि संबंधित स्थल पर पहले ही केवल घास की छिलाई कर खानापूर्ति कर दी गई थी। इसके बावजूद मनरेगा के ऑनलाइन पोर्टल पर श्रमिकों की लगातार हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मौके पर मिट्टी डालने अथवा पटरी निर्माण का कार्य ही नहीं कराया जा रहा है तो ऑनलाइन पोर्टल पर रोजाना श्रमिकों की उपस्थिति कैसे दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की मौके पर जांच कराकर कार्य की वास्तविक स्थिति और ऑनलाइन दर्ज हाजिरी का मिलान कराने की मांग की है। साथ ही यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।बिना कार्य के लगातार फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है सूत्रों ने बताया कि कार्य लगभग चार दिन में ही पूर्ण करा लिया गया अब सिर्फ हाजिरी लगाई जा रही है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …