इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूकता को NSS ने निकाली रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल-महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से शुक्रवार को ग्राम दमकी में इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। आचार्य रजनीश के तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को बीमारी से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।रैली को सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “मस्तिष्क ज्वर से बचना है, स्वच्छता को अपनाना है” और “मच्छरों से रहिए सावधान, स्वच्छ रखें अपना घर-आंगन” समेत विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पानी का प्रयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार सहित बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया। उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, NSS शिविर संचालक सैयद अंसारी, विशाल कसौधन, सीमा श्रीवास्तव, गायत्री, प्रकाश त्रिपाठी, कृष्णा सहित अन्य पदाधिकारी, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जिला प्रभारी – विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …