*संवाददाता रमेश मेसे सोलापूर*
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 811 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें से 602 मरीज सिर्फ मुंबई में ही मिले हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 22 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, इनमें 13 मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 7628 और मृतकों की संख्या 232 हो गई है। इनमें मुंबई में 5049 संक्रमित हैं, जबकि यहां 191 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शनिवार को मृत 22 मरीजों में से 13 मुंबई के, चार पुणे के, एक मालेगांव, एक पुणे ग्रामीण, एक पिंपरी चिंचवड़, एक धुले और एक सोलापुर से है। मृतकों में 16 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। 13 मरीजों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, टीवी डिटेक्ट हुआ है।
22 मार्च से अब तक 69374 मामले दर्ज
महाराष्ट्र पुलिस ने 22 मार्च से अब तक 69374 मामले लॉकडाउन के उल्लंघन के दर्ज किया है, जबकि 477 लोगों को पुलिस वालों पर हमले के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस का कहना है- 22 मार्च से अब तक 14,955 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बंद के दौरान प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 47,168 वाहनों का चालान किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना की टेस्टिंग और इलाज मुफ्त कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने लातूर में शुक्रवार शाम को यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों और इनसे जुड़े अस्पतालों में कोरोना से संबंधित सभी जांच और इलाज मुफ्त में किया जाएगा। उधर, सरकार ने रामजान के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी करने के आदेश भी जारी किए। वहीं, नवी मुंबई में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वालों को छह महीने की सजा होगी।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 394 नए केस आए। इसके साथ राज्य में मरीजों की संख्या 6817 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हुई। अब तक 301 लोगों की जान जा चुकी है।