महाराष्ट्र

नागपुर.महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख रुपए तक का
कर्ज माफहोगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को विधानसभा में इसका ऐलान किया। उद्धव के मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों के हित में सरकार का यह सबसे बड़ा फैसला है। इस साल मानसून जाते-जाते किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था। भारी बारिश के कारण 94 लाख 53 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। सोयाबीन और कपास की फसल कोसबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछली सरकार ने कुछ कर्ज चुकाने की शर्त पर प्रति किसान डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया था।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने विधानसभा में कहा नियम के हिसाब से 30 सितंबर 2019 तक के कर्ज माफ होंगे। कर्ज माफी की प्रक्रियामार्च 2020 से शुरूहोगी। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सदन के बाहर बताया कि 25 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से कर्ज माफी करने का फैसला हुआ है। इस हिसाब से अधिकतम 8 हेक्टेयर तक 2 लाख की कर्जमाफी की जाएगी।
Star Public News Online Latest News