Breaking News

महाराष्ट्र / नासिक-पुणे हाईवे पर बाइक और ट्रक के बीच टक्कर, दो भाइयों की मौके पर हुई मौत

पुणे. नासिक-पुणे महामार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हुई है। यहां मंचर के पास एक बाइक और डंपर के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में संकेत भोइटे और ओंकार भोइटे नाम के दो भाइयों की मौके पर मौत हो गई। दोनों डंपर के नीचे आ गए थे। ये बाइक से मंचर से खेड़ की ओर जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सीधे ट्रक के नीचे आ गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मंचर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया गया। हादसे के चलते पुणे-नासिक महामार्ग कुछ देर के लिए जाम रहा।

Check Also

*विश्व क्षयरोग दिवस : World Tuberculosis Day आज, जानिए कैसे होती है यह बीमारी*

🔊 Listen to this *रतन गुप्ता सोनौली /नेपाल* प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्‍व क्षयरोग …