अवसान / अभिनेता श्रीराम लागू का 92 की उम्र में निधन, 50 साल में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

पुणे. मराठी और हिंदी सिनेमा और रंगमंच के जाने-माने कलाकार डॉ. श्रीराम लागू नहीं रहे। मंगलवार को 92 साल की उम्र में उन्होंने पुणे के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वेकुछ दिनों से बीमार थे। दो दिनों से उनका मर्ज और भी बढ़ गया था।

ईएनटी सर्जन भी थे
डॉ. लागू ने 50 साल मेंहिंदी और मराठी की 200से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मराठी, हिंदी और गुजराती के40 से ज्यादा नाटकों में काम किया। 20 मराठी प्ले भी डायरेक्ट किए। उन्हें मराठी रंगमच के महान अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने घरौंदा, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर,हेराफेरी, एक दिन अचानक जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए। लागू एक पेशेवर ईएनटी सर्जन भी थे। उनकी आत्मकथा का शीर्षक ‘लमाण’ है, जिसका हिंदी में अर्थ ‘मालवाहक’ है।

Check Also

*विश्व क्षयरोग दिवस : World Tuberculosis Day आज, जानिए कैसे होती है यह बीमारी*

*रतन गुप्ता सोनौली /नेपाल* प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्‍व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है, …