महाराष्ट्र / गोवा-मुंबई हाईवे पर मनगांव के पास अनियंत्रित पुलिया से नीचे गिरी बस, 20 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

#संवाददाता रमेश मेसे सोलापूर

मुंबई. गोवा-मुंबई हाईवे पर मनगांव के पास शनिवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर छोटी पुलिया से नीचे गिर गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद गोवा की ओर जाने वाला लेन तकरीबन दो घंटे तक जाम रहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के 5 बजे के आसपास हुई। हादसे के वक्त बस में तकरीबन 44 यात्री सवार होकर दापोली की ओर जा रहे थे। कमालजे गांव में एक पुल पार करते समय चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सभी घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Check Also

*विश्व क्षयरोग दिवस : World Tuberculosis Day आज, जानिए कैसे होती है यह बीमारी*

*रतन गुप्ता सोनौली /नेपाल* प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्‍व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है, …