पुणे.

बुधवार सुबह एक दुर्घटना के बाद हुई महिला डॉक्टर की मौत का सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है। इसमें
महिला सड़क पर चालतो स्कूटी से गिरते हुए और एक पिकअप के नीचे आते हुए नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवर को पुलिस ने फिलहाल रिहा कर दिया है।
दुर्घटना बुधवार सुबह 11 बजे शहर के कात्रज इलाके में हुई। इसमें एकता प्रभाकर कोठावादे(26) की मौत हुई है। डॉ एकता अपने क्लिनिक से वापस अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वैन का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और हेलमेट पहने होने के बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर भारती विद्यापीठ पुलिस जांच कर रही है।
Star Public News Online Latest News