
*कोंच(जालौन)* नगर की सबसे बड़ी दिव्यांग जनो की हितेषी संस्था उन्नति दिव्यांग विकास समिति के अध्यक्ष और नगर के जाने माने समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने कोंच क्षेत्र के मीडिया से जुड़े पत्रकार सन्तोष सोनी पत्रकार लाल सिंह यादव पत्रकार पवन कुमार राठौर पत्रकार जितेंद कुशवाहा पत्रकार मयंक अग्रवाल को इस कोरोना महामारी में नगर में विशेष सहयोग कर अपनी स्वत्रन्त्र निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से लोगो को जागरूक कर खबरों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई इसी के उपरांत कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया गया संस्था अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा पत्रकारों ने ऐसे समय जब पूरा विश्व इस कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जंग लड़ रहा है और इन पत्रकारों ने नगर में गरीब परिवारों को उनके खाने पीने के साथ प्रशासन का सहयोग किया है उंन्होने कहा कि हम आपके इस हौसले और जज्बे को सलाम करते है इस सम्मान मिलने पर मीडिया जगत में खुशी की लहर है
*रिपोर्ट पवन कुमार राठौर जिला सवांददाता जालौन*
Star Public News Online Latest News