निचलौल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर के कार्यवाही, उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

निचलौल(महराजगंज) निचलौल थानाक्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को  सीज किया है। यह के कार्यवाही निचलौल-इटहिया मार्ग पर उपजिलाधिकारी द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार निचलौल क्षेत्र के इटहिया इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें मिली। इसी दौरान उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। प्रशासनिक टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान चालक या संबंधित लोगों द्वारा मिट्टी खनन से जुड़ा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। कागजात न होने के कारण उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर ठूठीबारी थाने को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लमुआ चौकी पर खड़ा कराया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

निजी स्कूल द्वारा किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव, अभिभावक ने बीएसए से की शिकायत

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर छात्रों के …