Breaking News

एनएसएस विशेष शिविर उत्साह और सामाजिक संदेशों के साथ संपन्न

निचलौल(महराजगंज)राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय रानी लक्ष्मीबाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्राथमिक विद्यालय बैदौली में उत्साह और सामाजिक जागरूकता के संदेशों के कार्यक्रम अधिकारी संदीप के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के सातवें दिन मुख्य अतिथि महिला उपनिरीक्षक नंदनी यादव ने साइबर अपराध और सुरक्षा पर स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया। साइबर टीम के कांस्टेबल संजय सिंह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी उपयोगी जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।द्वितीय सत्र में उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्त ने कैरियर विकल्पों पर प्रेरक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अमेरिका यादव, तान्या जायसवाल सहित सभी स्वयंसेविकाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

चकरोड विवाद में दो पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शितलापुर में सार्वजनिक चकरोड …