दहेज हत्या के आरोपी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज।बृजमनगंज थानाक्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बरगाहपुर टोला लेहड़ा स्टेशन बृजमनगंज निवासी श्रीमती आयशा खातून ने 5 मार्च को थाना बृजमनगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुत्री नाजिमा खातून की शादी सौरहा बृजमनगंज निवासी मुर्तजा से की थी। शादी के बाद से ही मुर्तजा, उसके पिता और मां द्वारा दहेज को लेकर नाजिमा खातून को प्रताड़ित किया जाता था।आरोप है कि 5 मार्च 2026 को दहेज की मांग को लेकर पति मुर्तजा ने नाजिमा खातून की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 53/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।इसी बीच 6 मार्च को सूचना मिली कि मृतका का पति मुर्तजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध अपर पुलिस अधीक्षक पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …