चिउरहा में फैक्ट्री के गंदे पानी से सड़क पर जलभराव, शिकायत पर पहुंचे एडीएम

झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के चिउरहा में सड़क पर फैक्ट्री का दूषित पानी बहने से हो रहे जलभराव की शिकायत पर शुक्रवार को अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह कार्रवाई जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन की शिकायत के बाद की गई।निरीक्षण के दौरान सड़क पर बह रहे गंदे पानी को तत्काल रुकवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री का पानी सड़क पर बहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों, साइकिल व मोटरसाइकिल सवारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम विजय यादव ने संबंधित जिम्मेदारों को तीन दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविंद्र जैन ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, जिसको लेकर शिकायत की गई थी। कार्रवाई से स्थानीय लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …