Breaking News

*कानपुर :-अपनी सरकार के खिलाफ आए BJP विधायक, कहा शराब बिक्री बंद करें*

*कानपुर के बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने भी यूपी में शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध किया है. उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में सांसद ने कहा है कि रेड जोन में शराब की बिक्री बंद की जाए*


*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*कानपुर. लॉकडाउन-3 (Lockdown-3) के तीसरे चरण में केंद्र और राज्य सरकारों ने शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. देश के अलग-अलग इलाकों में इन दुकानों को खोलने और शराब की बिक्री को लेकर नियम-कायदों के साथ दुकानें खोली भी जारी रही हैं और शराब के शौकीन बड़ी तादाद में उमड़ रहे हैं. इन सबके बीच समाज का एक वर्ग इन दुकानों को खोलने के खिलाफ है. कानपुर के बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने भी यूपी में शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध किया है. उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में सांसद ने कहा है कि रेड जोन में शराब की बिक्री बंद की जाए*

*लॉकडाउन के 40 दिन की मेहनत पर फिर सकता है पानी*

*भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने सीएम योगी को लिखे अपने पत्र में शराब की बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न होने का हवाला देते हुए दुकानें बंद करने का आग्रह किया है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पचौरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाकर 40 दिनों तक मेहनत की है. सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में COVID-19 जैसी महामारी पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन 4 मई से लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है, जिसमें शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति भी शामिल है*.

Check Also

बसरेहर ब्लॉक प्रमुखी के दावेदारी के लिए 12 नामांकन पत्र बिके,आज होगा नामांकन

इटावा(ब्यूरो)बसरेहर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में दावेदारी के लिए बुधवार की दोपहर 3 बजे तक …