संदिग्ध परिस्थिति में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

हरिहरपुर के टोला अकटहवा में घर के अंदर मिला था महिला का शव, भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

सिंदुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर के टोला अकटहवा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतका के भाई जसवंत गिरी पुत्र गोस्वामी, निवासी ग्राम सिसवा गोपी, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर ने लिखित तहरीर देकर अपनी बहन रीमा गिरी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर सिंदुरिया पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर अपराध संख्या 210/2026 के तहत (बीएनएस) की धारा 103(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नामजद आरोपी रविशंकर (37) पुत्र रोशन, निवासी हरिहरपुर टोला अकटहवा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार सुबह घर के अंदर 32 वर्षीय रीमा गिरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में पति-पत्नी के बीच रात में विवाद होने की बात भी सामने आई थी।मृतका के तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी खुशी (15), परी (10) और गुलशन (11) हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव और हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।

 

सिंदुरिया सवांददाता -रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

करमहिया में वीबीजी रामजी का काम बना गरीब मजदूरों का सहारा, 100 से अधिक हाथों को मिला रोजगार

महराजगंज़ विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया गांव में वीबीजी रामजी के तहत …