चार घंटे धरने के बाद पहुंचा नगर पंचायत प्रशासन, कटरा चौराहे से हटाया अतिक्रमण

निचलौल ,नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था के विरोध में बुधवार को अनमोल मिश्रा धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासन को पहले शिकायत दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।धरने की सूचना के बाद मौके पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी। करीब चार घंटे बाद नगर पंचायत प्रशासन मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान चौराहे पर काफी संख्या में लोग जुट गए। अनमोल मिश्रा ने कहा कि जब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ही उन्होंने अपना धरना समाप्त किया।स्थानीय लोगों ने भी चौराहे पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नियमित रूप से कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

ठेकेदार के कथित दुर्व्यवहार से भड़के गोसेवक, जिला गोसदन में कामकाज ठप

महराजगंज़।जिला गोसदन मधवलिया में कार्यरत गोसेवकों ने एनजीओ के ठेकेदार पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा …