*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में नदी उस पार के ग्राम शिवपुर में मंगवार की रात एक बाघ ने गर्भवती गाय पर हमला कर उसे मार डाला।ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर उसका पीछा किया लेकिन वह वाल्मीकि टाइगर रिर्जव के जंगल की ओर निकल गया। बाघ के इस हमले से लोगो में भय व्याप्त है।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सोहगीबरवा रेंजर ने खेतो में पदचिह्न देख बाघ के होने की पुष्टि की है।*
*खड्डा रेता क्षेत्र के आधा दर्जन गांव महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन प्रभाग व बिहार वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से सटे स्थित है। इन जंगलो में विचरण करने वाले जंगली जानवर जैसे बाघ, तेन्दुआ, जंगली सूअर आदि विचरण के दौरान अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाको में पहुंच जाते है, जिससे लोगों समेत पशुओं के जानमाल का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्राम शिवपुर निवासी बेचन अंसारी मंगलवार की रात अपनी गर्भवती गाय को घर के सामने झोपड़ी में बांध सोने चला गया****
Star Public News Online Latest News