Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u336085472/domains/starpublicnews.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/functions/theme-functions.php on line 626

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u336085472/domains/starpublicnews.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

*साधुओं की हत्या पर भड़के अखिलेश-प्रियंका, योगी सरकार से की कार्रवाई की मांग*

*उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की निर्मम हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*


*उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की निर्मम हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि इस पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं, प्रियंका ने भी निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की मांग की है.***
*प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,’अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उत्तर प्रदेश में सौ लोगों की हत्या हो गई. तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए. कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ. आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं* को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया.’

*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांग की, ‘ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए. यह सरकार की जिम्मेदारी है*.’
*वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है. इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है. इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए.**’

*क्या है मामला*
*बुलंदशहर के पगोना गांव में एक शिव मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार रात हत्या कर दी गई है. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए. देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. शक के आधार पर एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया*****

Check Also

*देखे पूरी लिस्ट मोदी कैबिनेट में कुल 43 मंत्री लेंगे शपथ*

🔊 Listen to this