*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*कुशीनगर के डॉ.पवन सिंह से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ.पवन को यह चिट्ठी जिस पते से लिखी गई है, वह फर्जी है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चिट्ठी भेजने वाले बदमाश पर रंगादारी मांगने और धमकाने का केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में चिट्ठी भेजने वाले का पता फर्जी निकला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।*
*तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ निवासी डॉ. पवन सिंह सपही टड़वा गांव में हॉस्पीटल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 मई को सुबह दस बजे उनके अस्पताल पर डाकिया एक रजिस्टर्ड डाक से आयी चिट्ठी देकर गया। उन्होंने जब खोलकर उसे पढ़ना शुरू किया तो परेशान हो गए। इसमें लिखा है कि डॉ. पवन सिंह हम आपको गोली मार देंगे। यदि आप जान बचाना चाहते हों तो पांच लाख रुपये पहुंचा दीजिए। चाहे तो पुलिस केस करवा दीजिएगा आपकी मर्जी है। धमकी दी है कि इसके बाद दूसरा पत्र व्यवहार नहीं होगा। सीधा लेन देन होगा। मौत या पैसा, ठीक है।*
Star Public News Online Latest News