*महराजगंज* *मिठौरा*
वीते वर्ष 14फरवरी पुलवामा में हुए भारत माँ के वीर सपूतों के बस पर धोखे से एक्साइड हमले से सामूहिक रूप से 42 जवान शहीद हो गए थे। जिससे पूरा भारत देश सहम गया था। कितनो माँ अपना बेटा खो दिया था कितने बहन ने भाई खो दिये, कितनी सुहागन अपनी सुहाग खो दिए कितने बच्चो ने अपने पिता खो दिए पूरे भारत देश मे एक मातम सा छा गया था। खोये परिवारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। उसी तिथि को एक वर्ष पूरे होने पर मिठौरा स्तिथ माँ दुर्गा मन्दिर परिसर में शाम 06:00 बजे भारत माँ के शहीद वीर सपूतों को मिठौरा क्षेत्र के सभी जनता ने मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिसमे मोमबत्ती दीपक से *शाहिद सपूतो को शत शत नमन* लिख कर दीप प्रज्वलित कर दो मिनट मौन धारण कर दिल के गहराइयों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच स्टार पब्लिक न्यूज़ टीम करुणेश वर्मा, पवन कुमार, रंजीत गुप्ता, रिन्कू गुप्ता, चन्दन निगम, श्याम निगम, सूरज मद्देशिया, पन्नेलाल, सुशांत कुमार एवं सन्दीप गुप्ता, अशोक रौनियार, भोला निगम, दिलिप मणि पाण्डेय, विशाल निगम, आलोक यादव, रोहित साहनी, अमन साहनी आदि लोग माजूद रहे।