मिठौरा(महराजगंज)विकास मिठौरा में खंड शिक्षा
अधिकारी ओपी तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में मासिक बैठक संपन्न हुई।जिसमे खण्ड विकास क्षेत्र के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान अध्यापिका बैठक में सम्मिलित रहे।बैठक में सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी ने कहा कायाकल्प योजना के तहत हुये कार्यो की समीक्षा की जायेगी।प्रत्येक महीने में अनिवार्य रूप से मासिक बैठक संपन्न होगी जिसमें विद्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने कहा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मासिक बैठक में है अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो जिसके माध्यम से आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर अखिलेश पटेल, मोहन शर्मा, स्वप्निल कुमार, संजय यादव, सर्वेश शर्मा, विजय यादव, उमेश मौर्या, सुनीता खरवार, बेदमति, नेहा, संजय सिंह, टीपी सिंह, उदय भान, वकील प्रसाद, शिवप्रसाद सिंह, चंद्र भूषण पटेल, विनोद कुमार, अंकित दीक्षित, सुषमा निगम आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Check Also
जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल
🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …
Star Public News Online Latest News