हैकर ने मेडिकल दुकान विक्रता के मोबाइल खाते से उड़ाये एक लाख रुपये

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाने वाले दुकानदार के खाते से एक हैकर ने दो अलग अलग खातों में एक लाख रुपये अपने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।दुकानदार के मोबाइल में मैसेज आने पर दुकानदार के होश उड़ गये।उसने हैकर का डिटेल निकाल कर साइबर सेल में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की।सिंदुरिया चौराहे पर सदर कोतवाली के सिंदुरिया निवासी राम प्रताप गुप्त की प्रताप मेडिसिन्स नाम से मेडिकल स्टोर की दुकान है। वह कई वर्षों से डीसीसी नाम से मोबाइल एप से मनिट्रांसफ़र का भी कार्य करते चले आ रहे है।24 दिसम्बर की रात रविन्द्र यादव नाम के हैकर ने अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या संख्या-342302010566700 एवं हरिनन्दन राय के इंड्सलैंड खाता संख्या-200100136006 में पचास-पचास हजार रुपये दो बार में आधी रात को डालकर प्रताप मेडिसिन्स के खाते को नील कर दिया।राम प्रताप के मोबाइल में मैसेज आने पर उसके होश उड़ गये।उसने हैकर के खिलाफ उसके खाते पर होल्ड लगाते हुये रकम वापसी की मांग की ।

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …