महाराष्ट्र में क्या होगा बीजेपी का भविष्य, सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

महाराष्ट्र दंगल

महाराष्ट्र के सियासी संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही तय करेगा कि महाराष्ट्र की नई भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) सरकार का भविष्य क्या होने वाला है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोचा नहीं होगा कि ताजपोशी के 24 घंटे के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक बात पहुंच जाएगी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिल जाएगा. एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस ने एक साथ जोर लगाया तो रविवार को भी सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र में सरकार गठन पर उठ रहे सवालों पर सुनवाई हुई. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से सुनवाई शुरू होगी.

रिपोर्टर रमेश मेसे महाराष्ट्र सोलापूर

Check Also

महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली की तैयारी तेज, डॉ. अरविंद राजभर ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के …