Breaking News

*औचक निरीक्षण में लाईफ लाईन अस्पताल को सील किया गया*

*महराजगंज-मिठौरा* निचलौल थाना के मिठौरा में स्वास्थ्य विभाग की औचक निरीक्षण में मिठौरा स्थित *लाईफ लाईन अस्पताल* की जांच किया गया जिसमें वैध कागजात नही मिलने पर ओटी रूम सीज कर दिया गया!

बता दे कि मिठौरा चौकी से 200 मीटर पर स्थित लाईफ लाईन अस्पताल जहाँ आशाओं द्वारा डिलेवरी किया जाता है आज लगभग साम 04 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आईए अंसारी, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक डा0 श्यामबाबू,डॉ0 अवनीश पटेल,रणविजय सिंह,आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में उनकी टीम ने जांच की और अवैध कागजात पाए जाने पर ओटी सीज कर दिया गया एवं वही सिंदुरिया श्रीराम पैथोलॉजी का भी जाँच किया गया व वैध कागजात ना मिलने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जाँच करें विभागीय कायर्वाही किया जाएगा!

Check Also

दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच घायल जिला अस्पताल रेफर

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों …