महराजगंज़।सोनौली कोतवाली क्षेत्र के मोहनजोत गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गया है। चारों बच्चों की शादी नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार, मोहनजोत निवासी गोविंद धोबी सुबह करीब 9:30 बजे घर में खाना खाने बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने पंखे को सीधा करने का प्रयास किया, तभी उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News