महराजगंज़।सोहगीबरवा बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया उद्योग व्यापार मंडल, 70 परिवारों में बांटी राशन समाग्री सोहगीबरवा में बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बीच जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने राहत अभियान चलाया। शनिवार को संगठन की टीम ने सोहगीबरवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों के बीच 70 राशन किट वितरित की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहता है। सामाजिक सरोकारों के तहत पीड़ित परिवारों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है। राशन वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला संरक्षक संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, सिसवा इकाई के कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, संत राज विश्वकर्मा, मनोज शुक्ला, सोनू कसौधन, राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News