खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत,

महराजगंज़।कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहेपार में शनिवार को खेत में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपनी मौसी के घर रहकर जीवन यापन कर रहा था। मृतक की पहचान किशन (12) पुत्र स्वर्गीय अशोक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हजारीपुर का निवासी था। किशन अपनी मौसी माधुरी देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के साथ महराजगंज के लोहेपार गांव में रहता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा से किशोर की पानी में डूबने से मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर कोठीभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

गंडक नदी के टेलफाल क्षेत्र में सीओ ने लिया बाढ़ प्रभावितों का हाल, NDRF-PAC ने किया जागरूक

महराजगंज़।क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में रविवार को NDRF तथा 26 वीं वाहिनी पीएसी फ्लड कंपनी …