बाढ़ के बीच निचलौल पहुंचे डीएम-एसपी, तटबंधों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज़।लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना निचलौल क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।अधिकारियों ने टेल फॉल और ग्राम बलुआ टोला गेडहवा पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति देखी। इस दौरान तटबंधों, जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस टीमों को ग्रामीणों के बीच मौजूद रहकर लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और जरूरत पड़ने पर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को 24 घंटे सतर्क रहकर लगातार गश्त करने तथा बाढ़ की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

जहरीले सांप के डसने से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर के इलाज से बची जान

महराजगंज़।निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी राजेश पुत्र खुननी, उम्र करीब 35 वर्ष, बुधवार को …