महराजगंज़। क्षेत्रीय एकता मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को निचलौल स्थित एक निजी मैरिज हाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष तिवारी की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। समारोह में युवा नेता अनमोल मिश्रा, अंगद मौर्या, कार्यक्रम संचालक विनय पांडे, एडवोकेट विजय तिवारी, रामसागर मिश्र, आनंद मिश्रा, दीपांकर, विजय आनंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News