गंडक नदी के टेलफाल क्षेत्र में सीओ ने लिया बाढ़ प्रभावितों का हाल, NDRF-PAC ने किया जागरूक

महराजगंज़।क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में रविवार को NDRF तथा 26 वीं वाहिनी पीएसी फ्लड कंपनी की टीम ने गंडक नदी के टेलफाल क्षेत्र और ग्राम सचिवालय गेडहवा के आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया।अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से जाने से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की। टीम ने क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा और राहत व्यवस्था का भी जायजा लिया। वहीं, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में तैनात 26वीं वाहिनी पीएसी फ्लड कंपनी के जवानों के ठहरने के लिए ग्राम सचिवालय गेडहवा में आवश्यक व्यवस्था कराई गई। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने की बात कही गई है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

जहरीले सांप के डसने से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर के इलाज से बची जान

महराजगंज़।निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी राजेश पुत्र खुननी, उम्र करीब 35 वर्ष, बुधवार को …