सिंदुरिया(महराजगंज)विकासखंड मिठौरा के सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर डीएम ने सवाल-जवाब कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी।बैठक में मनरेगा/वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, निपुण भारत, पोषण समिति, गो-आश्रय स्थल, पंचायतीराज, एनआरएलएम, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी
फटकार लगाई। उन्होंने कार्यशैली में सुधार के साथ योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीसी एनआरएलएम मो. जाकिर, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, बीडीओ राहुल सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News